पत्र लेखन : आपको अपने स्कूल का हेड बॉय / हेड गर्ल बनाया गया है इसकी सूचना देते हुए अपने चचेरे भाई को पत्र लिखिए.
रविंद्र अपार्टमेंट
कोलकाता - 700018
दिनांक :15 अक्टूबर 2019
प्रिय भैया
सप्रेम नमस्ते
आशा करता हूं आप प्रसन्न व स्वस्थ होगे. मैंने यह पत्र आपको यह बताने के लिए लिखा है कि यह साल मेरे लिए बहुत अच्छा है। जैसा कि आप जानते हैं कि हर साल विद्यालय में एक नया हेड बॉय (प्रधान छात्र) चुना जाता है। मुझे यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि इस साल मुझे विद्यालय का हेड बॉय चुना गया है। मैं नए कर्तव्य और जिम्मेदारियों के बारे में जानकार बहुत रोमांचित हूं जो मेरा इंतजार कर रही है । मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस पद के लिए चुना गया। मेरे अनुशासन और कुशल व्यवहार के कारण मुझे यह पद प्राप्त हुआ है जिसके पीछे आपका और माता - पिताजी का आशीर्वाद और मेहनत है जिसके कारण आज मुझे यह पद प्राप्त हुआ है।
मैं आशा करता हूं कि मैं अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाऊंगाऔर आपका सबका नाम रोशन करो।
चाचा -चाची को मेरा प्रणाम।
आपका अनुज
(आपका नाम)
Content is very good please make more
ReplyDelete