आईसीएसई क्लास 10 साहित्य सागर संक्षिप्त कहानियां पाठ -1 बात अठन्नी की

आईसीएसई क्लास 10 साहित्य सागर संक्षिप्त कहानियां पाठ - 1 बात अठन्नी की

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ‌:

क) " वह सोचता य‌‌हा इतने सालों से हूं...... पर ऐसा आदर ना मिलेगा।"

१. उपयुक्त वाक्य के वक्ता का परिचय दें ?
उत्तर - उपयुक्त वाक्य में वक्ता जगत सिंह का का नौकर रसीला है।वह सालों से जगत सिंह के यहां नौकरी करता है।
२. वेतन की बात पर इंजीनियर बाबू का क्या जवाब होता।
उत्तर - रसीला जगतसिंह के पास नौकरी करता था। उसे ₹10 वेतन मिलता था। गांव में उसके बूढ़े पिता, पत्नी, एक लड़की और दो लड़कें है। इन सब का भार उसके कंधों पर था। इसी कारण मैं बार-बार अपने मालिक इंजीनियर बाबू से अपना वेतन बढ़ाने की मांग करता था पर हर बार इंजीनियर बाबू उसे इनकार कर देते थे और कहते कि यदि उसे कोई ज्यादा से ज्यादा तनख्वाह दे तो वह बेशक जा सकता है।
३. तनख्वाह न बढ़ाने के बावजूद रसीला नौकरी क्यों नहीं छोड़ना चाहता था ? 
उत्तर - रसीला बार-बार अपने मालिक से तनख्वाह बनाने की मांग करता था पर हर बार उसकी मांग ठुकरा दी जाती थी पर इन सबके बावजूद यह नौकरी नहीं छोड़ना चाहता था क्योंकि वह जानता था कि अमीर लोग किसी पर विश्वास नहीं करते हैं यहां पर रसीला सालों से काम कर रहा था पर कभी किसी ने उस पर शक नहीं किया दूसरी जगह बलून से ज्यादा तो हम मिले पर घर जैसा प्यार नहीं मिलेगा।

ख) "पहले तो रसीलाा छुपाता ….... कोई बात नहीं है तो खाओ सौगंध।" 

१. वक्ता श्रोता को सौगंध खाने के लिए क्यों कहता है।
उत्तर- एक दिन रमजान ने रसीला को बहुत ही उदास देखा रमजान ने अपने मित्र रसीला उदासी का कारण जानना चाहा परंतु रसीला उसे छुपाता रहा तब रमजान ने उसकी उदासी का कारण जाने के लिए उसे सौगंध खाने के लिए कहा।

२. श्रोता की उदासी का कारण क्या था।
उत्तर -श्रोता रसीला का परिवार गांव में रहता था। उसके परिवार में बूढ़े पिता, पत्नी और 3 बच्चे थे। इन सब का भार उसी के कंधों पर था और रसीला को मासिक तनख्वाह मात्र ₹10 मिलती थी। पूरे पैसे भेजने पर भी घर का गुजारा नहीं हो पाता था। उसके पास गांव से खट आया था कि बच्चे बीमार है और रुपए भी नहीं है। रसीला के पास गांव भेजने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए वह उदास था।

३. वक्ता ने श्रोता की परेशानी का क्या हल सुझाया।
उत्तर- वक्ता ने श्रोता की परेशानी का यह हल सुझाया कि तुम सालों से अपने मालिक के यहां काम कर रहे हो तो उनसे पेशगी क्यों नहीं मांग लेते।

Comments

Popular posts from this blog

ICSE class 10 geography soils in India short question and answers 2020 board examination.

ICSE ml aggarwal class 10 solutions chapter 1Goods and service tax (GST)